जोधपुर। निश्चित तौर पर जोधपुर शहर पुलिस की सराहना करनी ही चाहिए। कल जिस तरह से पुलिस ने नए साल की पार्टियों को अपनी निगाह में रखा और हाथ में पकड़े डंडे व खाकी वर्दी की जिम्मेदारी को निभाया उससे और किसी के हौसले बढ़े ना बढ़े, लेकिन अभिभावक खुश है। पुलिस ने कहीं पर भी हदें नहीं तोड़ी और न ही अपनी जिम्मेदारियों से कहीं वो भटकती दिखी। गिनाने को भले ही कुछ लोग कुछ अपवाद गिना सकते हैं, लेकिन कल पुलिस ने न तो सड़कों पर मटरगश्ती होने दी और न ही होटलों में बने स्टेज के पास किसी शराबी या किसी अन्य मनचले को हाथ खोलने दिए। वर्दी धारी पुलिस के साथ सादी वर्दी में तैनात पुलिस के सिपाहियों की नजरें हर पल महंगे कपड़ों के बीच छिपे बदमाशों के चेहरे तलाशती रही और जब कोई मिला तो उन्होंने उसे सीधा घर का रास्ता दिखला दिया। पुलिस के इस कड़क अंदाज में कई चेहरों पर कालिख पुतने से रह गई, क्योंकि जिस तरह से जश्न की तैयारियां नजर आई थी और होटलों में प्रवेश के पास बिके थे उससे आशंकाए डराने जैसी ही बनी थी पर पुलिस जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाती रही, लेकिन दुख की बात यह है कि होटलों में आयोजित कार्यक्रमों में कुछ जगह बेटियां तो संयमित रही, पर बहुए बावली हुई वी ही नजर आई। अपने पतियों के साथ आई इन नवविवाहिताओं ने खुलकर सामाजिक मर्यादाएं लांघी और उनके इस कृत्य में उनके पतियों ने उनका पूरा साथ दिया। कोई पति अपनी पत्नी को बार बार भरी भीड़ में कभी गाल पर तो कभी कहीं ओर यानी दर्शकों की डिमांड पर किस देकर इतराता नजर आया तो कोई बावली बहू खुले आम अपने पति के साथ बेहुदगी करने से नहीं चुकी। ख्ूाब तमाशा मचा।
एक नहीं ऐसे जोड़े कल खूब थे जो यह भूल गए कि वे अपने घर में नहीं और न ही किसी हनीमुन पैलेस में हैं जहां वो ललचाई नजरों की तृष्णा पूर्ति के लिए अपनी पत्नी के साथ जैसे चाहे जो करे। क्योंकि अभी भी अपने जोधपुर में इस बात की बड़े बुजुर्गों ने इजाजत नहीं दी है कि भरी भीड़ में अपनी पत्नी को बांहों में भर दो, कमर में हाथ डालकर फुदको और उसे गोदी में उठाकर दांत निकालो। दरअसल यह सब कहने सुनने में ही शर्म महसूस होती है, पर कल तो कइयों ने इससे भी बहुत आगे जाकर हरकते करने में भी लज्जा महसूस नहीं की। हां नाचने में कोई बुराई नहीं है और नए नवेलों को तो साथ नाचना भी चाहिए, लेकिन तरीका तो मर्यादित होना चाहिए। अपना घर हो तो जो चाहो करो, कौन रोकने वाला है पर जहां भीड़ है...भीड़ में बच्चे हैं.....बुजुर्ग है....जवान बेटियां हैं.....बाहर से आए हुए मेहमान हैं....और कुछेक छंटेल बदमाश और शराबी युवक भी जहां खड़े हो वहां क्या कोई पति-पत्नी इस तरह से नाचते हैं ? यह तो गनीमत रही कि पुलिस मुस्तैद थी...वरना इन बावली बहुओं की हरकतों को देखकर कोई शराबी युवक या ग्रुप में आए बाहुबली हरकत पर उतारू हो जाते तो किस मुंह से बहू सहायता के लिए चिल्लाती...एक मिनट के लिए अभी ही सही वो कल्पना करके तो देखे ....हलक सूख जाएगा। खुले आम इस तरह के नृत्य का भीड़ में खड़े बच्चों पर क्या फर्क पड़ रहा होगा ? क्या यह सोचना अब शहर की इन बावली बहुओं की जिम्मेदारी में शामिल नहीं है ? चलो आप तो घर से अकेली अपने पति के साथ आई हैं लेकिन और संस्कारवान पति-पत्नी तो अपने मां बाप को भी यहां लाए थे, कोई अपनी बहन को लेकर आया था। क्योंकि मारवाड़ की संस्कृति में दुख सुख परिवार के साथ ही बांटने की परंपरा है। पैसा देकर पास तुमने भी खरीदे तो कोई फोगट में वे भी नहीं घुसे थे। इस तरह के बेहुदा नृत्य देखकर साथ आई जवां बहनों पर क्या गुजरी होगी शायद इन जोड़ों को अभी भले ही कोई परवाह नहीं, लेकिन कल जब इनके ही घर में कोई जवां होती बेटी...बहन....या और कोई सामाजिक मर्यादाओं को धत्ता बताते कुछ ऐसा वैसा कर गुजरेगी और यह तय समझो यह होना ही है शायद तभी इन्हें यह समझ में आएगा कि संस्कृति का महत्व क्या है और सामाजिक मर्यादाओं का मूल्य क्या होता ? संस्कृति के संक्रमण से लड़ने की जिम्मेदारी किसी एक की नहीं हम सबकी है। शर्म हया छोड़ चुके लोग यह अब भी समझ ले तो भी अभी कुछ नहीं गया है। नया साल का जश्न तो चंद घंटों में ही छोड़ गया....लेकिन आपके द्वारा की गई यह बेहुदगी कई दिनों तक चर्चा में रहेगी इसमे कोई संदेह नहीं। चंद लम्हों की खुशी चाहिए या जिंदगी भर का सम्मान यह तय आपको करना है क्योंकि नाचने का मौका तो कल फिर आएगा।
Monday, January 11, 2010
बस पुलिस आज कृष्ण बन जाऐ
जोधपुर। घर में ही रहकर नये साल का जश्न मनाने की अभिभावकों की सलाह कई बेटियों को मंजूर नहीं है। इस मामले को लेकर वे अब अपनों के ही सामने बगावत पर उतर आई है। कई हैं जो मां को ढाल बनाकर बाप को भावनाओं में उलझा रही है तो कोई अपने भाई को घर में दी जाने वाली स्वतंत्रता को हथियार बनाकर उग्र रूप धारण किए हुए है। हालांकि बेटियों की इस कतार में कई ऐसी भी हैं जिन्हें मां बाप की इन नसीहतों में बहुत कुछ स्वयं के लिए ही अच्छा लग रहा है इसलिए वे तो राजी हो गई हैं, लेकिन अधिकांश अभी भी इस जिद पर अडी हुई हैं कि आखिर हम सहेलियों के साथ नये साल का जश्न मनाने के लिए बाहर होटलों में जाए तो इस पर भला किसी को एतराज क्यों ? लेकिन उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि यदि मां बाप कह रहे हैं कि इस दिन बेटी तुम घर में ही रहना तो इस बेटी को आपत्ति क्यों ? और आखिर क्यों वो मां बाप की इच्छाओं के विरूद्ध जाकर होटलों मे जाने के लिए उतावली है ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। दैनिक नवज्योति ने आज शहर में एक सौ बारह से ज्यादा ऐसे परिवारों में बेटियों और अभिभावकों से बातचीत कर इस संदर्भ में उनका मन टटोलने की कोशिश की तो अधिकांश बेटियों ने कहा कि हमें अपना भला बुरा पता है। हम नई पीढ़ी की हैं। जिनको हमने दोस्त बनाया है वो हमारी पहचान वाले हैं। ऐसी बेटियों ने अपनी छाती फुलाते हुए दो टुक शब्दों में अपने माता पिता को दकियानुसी सोच वाला ठहराने से भी परहेज नहीं किया। उन्हें यह कहते भी तनिक शर्म महसूस नहीं हुई कि उसके मां बाप की यही सोच उनकी प्रतिभा को भी प्रभावित कर सकती है। यदि पार्टी में हम किसी के साथ नाच भी लेती है तो इसमें हर्ज क्या हैं ? वास्तव में धन्य हैं ऐसी बेटियां। जिन घरों में बेटियां इस तरह बिफर कर सामने आई वहां अभिभावकों की हालत महसूस करने लायक है। बेटियों के इस तरह लज्जित करने के बाद भी उन्हें अपनी लाडलियों की चिंता है। गुस्सा हालांकि उन्हें खूब आ रहा है, लेकिन जवान बेटी है इसलिए कुछ भी कहना फिलहाल वे ठीक नहीं समझते। इन अभिभावकों की अब सारी उम्मीदें पुलिस पर टिकी है। वे कह रहे हैं कि पुलिस को चाहिए कि वे ऐसी तमाम होटलों में अपने सिपाहियों की इतनी बड़ी फौज तैनात कर दे कि कहीं कोई हरकत करने की जुर्रत ही ना कर पाए। सड़कों और निकटतम पार्कों और सुनसान जगहों पर भी कम से कम आज के दिन तो पुलिस के सिपाही तैनात रहने ही चाहिए। इन अभिभावकों को आशंका है यदि पुलिस सजग नहीं रही तो तय है उनकी बेटियों के साथ अभद्रता तो होगी ही। इसलिए पुलिस को आज अपनी तमाम व्यस्तताएं छोड़कर एक रूप में कृष्ण की भूमिका निभानी चाहिए। महाभारत में जैसे द्रोपदी की लाज बचाने कृष्ण आए थे वे भी पुलिस भी आज उसी रूप में हर उस जगह पर अपनी निगाहें गड़ा दे जहां लड़के-लड़कियां मिलकर नाचने गाने वाले हैं। हर पार्टी पर पुलिस का पहरा होना आज बहुत जरूरी है। आज यदि सब कुछ ठीक हो गया तो कल विश्वास कीजिए हम अपनी बेटियों को भी अच्छे से उस भाषा में समझा देंगे जिसमें वो समझना चाहती है....बस बात आज रात की ही है। शांति से गुजर जाए तो खैर मनाएंगे।
दिल से जरा सोच कर तो देख यार...
कुमार प्रवीण
जोधपुर। शास्त्रीनगर स्थित इक्कीस वर्षीय रवीना (बदला हुआ नाम और पता) की बातों को ही यदि सच माने तो नये साल को अपने दोस्तों के साथ मिलकर मनाने का अति उत्साह कई बार ऐसे जख्म दे जाता है जो जिंदगी भर किसी भी मरहम को लगाने के बाद भरते नहीं है और यह जख्म हर उस दिन बहुत ज्यादा दर्द पहुंचाते हैं जब इस तरह के ही कोई आयोजन होते हैं। दैनिक नवज्योति में प्रकाशित अभिभावक सांसत में बच्चे बेपरवाह खबर पढने के बाद रवीना ने अपनी पहचान को गुप्त रखने की विनती करते हुए ही बताया कि आज से दो साल पहले वो भी अपने माता पिता और भाई की तमाम सलाहों को दरकिनार कर अपनी सहेलियों के साथ नये साल का जश्न मनाने के लिए घर से बाहर गई थी। प्लानिंग हम दोस्तों की आपस मिलकर नया साल सेलिब्रेट करने की ही थी, मन में विश्वास भी था कि कुछ भी ऐसा वैसा नहीं करेंगे जिससे परिवार की साख को बट्टा लगे, लेकिन जैसे ही रात ढलती गई जोश और बहकावे में मेरा ही नहीं मेरी सहेलियों का भी यहां हर संकल्प टूटता गया। जिस होटल में हम थे वहां मेरी सहेली ने अपने किन्हीं दोस्तो को भी बुलाया हुआ था और पता नहीं इस पार्टी में खाने और पीने के बाद हम पर कौनसा नशा सवार हो गया कि हमें कुछ होश ही नहीं रहा। हम उस पार्टी में खूब नाचीं। हमारे साथ कुछ लड़के भी नाचे। इस धमचक में हमें यह अहसास भी नहीं रहा कि कोई हमारी फोटो भी खींच रहा है। तीन दिन बाद ही जब एक लड़के ने जो नए साल की पार्टी में हमारे साथ था ने मुझे वो फोटो दिखाकर दोस्ती के लिए दबाव डाला और मित्रता नहीं करने पर ये फोटो मेरे भाई और पिता को दिखाने की धमकी दी तब ही यह अहसास हुआ कि मां बाप की सलाह न मानकर रात को घर से बाहर निकलना कितना घातक होता है। उस घटना ने न केवल मेरा सुख चैन छीन लिया बल्कि पढाई में भी बाद में मैं मन नहीं लगा सकी। घुट-घुट कर ना चाहते हुए भी मुझे उसके साथ जबर्दस्ती की दोस्ती निभानी पड़ी। अब मेरी शादी हो गई है...लेकिन अभी भी मेरा मन डरा हुआ ही रहता है। घबराहट और बैचेनी किसी भी पल पीछा नहीं छोड़ रही। पता नहीं कब कोई और मेरे फोटो लेकर सामने ना आ जाए। रवीना ने कहा कि मेरा अनुभव इस मामले को लेकर कड़ा है और यह विश्वास जो आजकल की लड़कियां अपने माता पिता को तर्क देकर अपने आपको बहुत समझदार जताने की कोशिश करती है कि हमें अपने भले बुरे का अहसास अच्छे से है, मुझ में भी था। मैं भी अपने घर वालों को उस दिन यही कहकर निकली थी कि लड़कियों के साथ ही जा रही हूं किसी लड़के के साथ थोड़े ही भाग रही हूं, गई भी अपनी सहेलियों के ही साथ थी लेकिन ऐसी पार्टियों में वास्तव में वैसा सब कुछ नहीं होता जैसा आप सोचते हैँ और न ही इन पार्टियों में जाकर कहीं पर भी आप अपनी इच्छाएं चला सकती हैं। इन पार्टियों में तो एक तो एक नशा बहता है जिसमें हर कोई ना चाहते हुए ही बहता चला जाता है...डूब कर बर्बाद हो जाने का अहसास तो बहुत बाद में होता है, लेकिन उसके बाद भी अपने बस में कुछ नहीं रहता। एक खुशी हासिल करने की होड यहां जिंदगी भर की खुशियां ही नहीं हमेशा के लिए दिल का सुकुन भी छीन लेती है। उन लड़कियों को जो नए साल का जश् न मनाने के लिए अकेले ही कहीं बाहर जाने का मन बनाए बैठी है रवीना की सलाह यही है कि वो भले ही जाए, लेकिन सतर्क और सजग हर पल रहे और एक मिनट के लिए यह सोच ले कि यदि वो इस तरह की पार्टियों में नहीं भी जाएगी तो क्या फर्क पड़ेगा....मां बाप और भाई यदि उसे रोक रहे हैं तो तय हैं कहीं न कहीं वहां कुछ खतरा तो जरूर होगा ही क्योंकि मां बाप और भाई कोई उसकी खुशियों के दुश्मन थोड़े ही है। तय है यदि वो मन से ऐसा सोच लेगी तो उसकी आत्मा ही उसे ऐसी किसी भी पार्टी में जाने की इजाजत नहीं देगी। एक बार सोचकर तो देख यार......। मन नहीं माने तो चली जाना।

सांसत में अभिभावक बच्चे बेपरवाह
जोधपुर। नए साल के आरम्भ में लगने वाला चन्द्रग्रहण प्राकृतिक तौर पर भले ही विनाश लीला रचे या न रचे लेकिन यह ग्रहण कई घरों की खुशियां जरूर लील सकता है। यही वजह है कि इन दिनों शहर के उन अधिकांश घरों में अभिभावकों की सांसे फूली हुई है जिनके यहां जवान बेटियां है। ज्यों ज्यों युवाओं में नए साल के जश्न की तैयारियां तेज हो रही है इन अभिभावकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें गहरी हो रही है। पिछले दिनों जिस तरह से टीवी धारावाहिकों में युवाओं का जोश इस दिन को सेलिब्रेट करने को लेकर दिखाया जा रहा है कमोबेश वैसा ही उत्साह और कुछ उसी तरह ही बीते साल को विदाई देने की तत्परता युवाओं विशेषकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स के दिलों में हिलोरे मारती हुई महसूस हो रही है। कई बेटियां अभी से ही अपने मां बाप से 31 दिसंबर को इस बार घर से बाहर सेलिब्रेट करने की परमिशन मांगने लगी है। इस स्थिति से घरों में ऊहापोह की स्थिति है। अभिभावकों की चिंता लाजिमी है वहीं बेटियों का उत्साह भी अपनी जगह ठीक है। असमंजस दरअसल इन दिनों बदले माहौल को लेकर है। होटलों में नये साल का जश्न किस तरह से मनता है और वहां क्या होता है यह अब अपने शहर में भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। घरों से अपनी सहेलियों के साथ जाकर लड़कियां किस तरह कुछ ही दूरी पर अपने बॉय फ्रेंड की गाडियों में सवार हो जाती है यह भी हर रोज शहर देख ही रहा है। स्थिति अगर यहां तक ही रहे तो भी अभिभावक अपना मन कड़ा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें डर है कि इस दिन स्थितियां हदें लांघ सकती है क्योंकि जोश में युवा खुले आम शराब पीते हैं और उसके नशे में ही झूमते हैें और सच तो यह है कि जोधपुर के विभिन्न हॉस्टलों में रह रही कई युवतियां भी रईस लड़कों के साथ मदहोश होने में पीछे नहीं रहती। पिछले कुछेक सालों का शहर का अनुभव जिस तस्वीर को अपनी यादों में संजोए हुए हैं वो कुछ ऐसी ही है। बच्चों को बराबर समझने और उन्हें खुला छोड़ कर उनकी हर इच्छाओं को पूरा करने की तेज होती प्रवृत्ति अब इन दिनों अभिभावकों को अखर रही है। उनका पूरा प्रयास यही है कि बच्चे घर में ही नए साल का जश्न मनाए, टी वी देखे और घर में ही स्पेशल डिश बनाकर चाहे तो नाचते गाते हुए ही खाए पर बाहर नहीं जाए, लेकिन अधिकांश बेटियों को यह सीख बोर करने वाली महसूस हो रही है इसीलिए इस रात इस बार तो वो किसी भी हालत में घर पर नहीं रूकने का अपना मानस पक्का बना चुकी है। पिछले कुछेक महीनों से जिस तरह से कॉलेज में हर दूसरे सप्ताह कभी फ्रेशर्स पार्टी तो कभी इंट्रोडक्शन मीट, कभी एज्यूकेशन टूर तो कभी टीचर्स के सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों में लड़कियों को भौंड़े फिल्मी गीतों पर मनचले युवकों के साथ नचवाने की जो परंपरा डाली गई, लड़कियां अब हर किसी आयोजन पर इस परंपरा का निर्वाह करने के लिए उतावली रहने लगी है। नए साल पर भी नाचने की ऐसी ही शौकिन लड़कियां जो कॉलेज के मंच पर नाचकर अपनी पहचान बोल्ड गर्ल्स के रूप में उभार चुकी है उनको होटलों, रिसोर्ट या अन्य कहीं पर तेज म्यूजिक पर नचवाने की उनके कॉलेज के ही लड़कों की तैयारी पूरी है। विश्वास भले ही इस पर कोई अभिभावक करे या नहीं, लेकिन यह सच नवज्योति टीम की पड़ताल के बाद ही सामने आया है। नवज्योति टीम ने जब शहर की विभिन्न होटलों और रिसोर्टस जहां कार्यक्रम प्रस्तावित है वहां पता किया तो अधिकांश के वहां कपल्स पासेज बिक चुके हैं। यह पासेज खरीदने वालों में शादीशुदा जोड़े गिनती के होंगे अधिकांश पासेज कॉलेज गोइंग बॉयज ने ही खरीदे हैं। जी हां बहुत से कॉलेजी छात्रों ने इस बार अपनी सहपाठी छात्राओं को घर से बाहर निकालने के लिए जो व्यूह रचना बनाई है वो न केवल चौंकाने वाली है बल्कि चिंता में डालने वाली भी है। यदि आपकी बेटी को नए साल का जश्न मनाने उसकी कोई सहेली लेने आए तो आप सहजता से उस पर भरोसा मत कीजिएगा क्योंकि इस सहेली को लड़कों ने ही भेजा हो सकता है। अभिभावकों के लिए यह समय सोचने का कम सजग और सतर्क रहने का ज्यादा है। बेटियों को उन्हें यह अब भले ही मुखर होकर समझाना ही होगा कि रात को घर से बाहर नाचने की परंपरा कम से कम अपने शहर की तो नहीं है और न ही अपने परिवार की। साथ ही उन्हें अपनी बेटी की सहेलियों के बारे में भी अभी से ही पूरी पड़ताल कर ही लेनी होगी क्योंकि अभी नए साल के जश्न में कुछ दिन बाकी है।
Monday, November 9, 2009
फिर उगा उम्मीदों का सूरज
शहर की गौरवमयी जमीं पर रविवार की रात एक ऐसी घोषणा हुई जिसने कई परिवारों में भविष्य को लेकर उठती अर्नगल आशंकाओं को जहां पल भर में ही धाराशाही कर दिया, वहीं कई निजी संस्थानों के लिए भी यह घोषणा नई राह खोल गई है। इस घोषणा की सर्वत्र सराहना होगी इसमें कोई संशय नहीं और यह भी तय है कि इस घोषणा को अपने यहां अमल में लाने के लिए भी कई संस्थान खुले मन से पहल करेंगे। जोधपुर में हुई इस घोषणा के बाद चेहरों पर चमक लौटी है और चर्चा इसकी अब तय है भारत भर में होगी। यह घोषणा उस समय हुई है जब इसकी आवश्यकता गंभीरता से और भले ही कोई प्रांत कर रहा हो या नहीं, लेकिन मारवाड़ तो बेसब्री से कर रहा था। जी हां द इंस्टीट्युट आॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आॅफ इंडिया के राष्टÑीय अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल ने अग्रवाल समाज की ओर से उनके सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान जब कहा कि यदि कोई सीए किसी भी रजिस्टर्ड राष्टÑीय स्तर की संस्था में पंजीकृत हो जाता है और उसके बाद दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो जाती है तो उनका इंस्टीट्युट उस सीए के परिवार को त्वरित सहायता स्वरूप पांच लाख रूपए नकद देगा और उसके बाद दस हजार रूपए प्रति माह पेंशन देने का भी प्रावधान रहेगा। इस घोषणा ने मारवाड़ में कई युवाओं के दम तोड़ने की कगार पर पहुंचे सपनों को जिंदा कर दिया है। गौरतलब है कि भारत भर में सबसे ज्यादा सीए मारवाड़ से ही निकलते रहे हैं जिसमें भी जोधपुर अव्वल है। यहां के युवाओं में सीए बनने का जुनून सारी हद पार कर लेने जैसा ही है, कारण जोधपुर के सीए की साख सात समंदर पार तक है। लेकिन कई हादसे यहां ऐसे हुए हैं जिसने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया। इस पर भी बच्चे तो सीए बनने का मोह नहीं छोड़ पाए, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को सीए बनाने में भविष्य सुरक्षित नहीं दिखने लगा और वे अपने बच्चों को सरकारी नौकरी में लगने का ही दबाव डालते रहे। मोटे तौर पर इसकी वजह यही थी कि सीए बनने के बाद जब तक वो हैं.... तब तक तो सब ठीक है, लेकिन.......।
क्योंकि सीए के लिए भविष्य हेतु कोई योजनाएं ही नहीं है। अग्रवाल की यह घोषणा सीए कर रहे युवाओं के लिए एक तरह से बीमा का ही काम करेगी और परिजनों को लेकर उसकी सारी चिंता को दूर कर देगी। परिजनों के भविष्य की चिंता के कारण पिछले कुछेक सालों से मारवाड़ में ही नहीं पूरे देश में युवाओं में सीए बनने का जोश ठंडा पड़ता ही महसूस हो रहा था। अब जब अग्रवाल ने यह घोषणा कर दी है तो तय है फिर से मारवाड़ से सीए की ऊर्जावान फौज निकलना शुरू होगी।
यही नहीं अग्रवाल ने यहां सीए का स्तर सुधारने के भी संकेत दिए हैं और साथ ही दूरगामी उनकी सोच के जो भाव आज यहां उनके चेहरे से उभरे उससे भी यही संकेत निकले है कि जल्दी ही इस क्षेत्र में बहुत बड़े प्रभावी परिवर्तन नजर आने लगेंगे।

Thursday, November 5, 2009
अब हिम्मत अधिकारी दिखाएं और साथ दे जनता
राजस्थान हाईकोर्ट के कल के उस फैसले में जिसमें जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि शहर की सुंदरता और यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण को दो दिन में ध्वस्त करे से पूरे प्रदेश ने राहत की सांस ली है। हालांकि धर्म के कथित ठेकेदारों की भावनाएं इससे जरूर डगमगाई होगी, लेकिन वे लोग बहुत खुश हुए हैं जो हर रोज इस प्रकार के अतिक्रमणों की वजह से परेशानी भोग रहे हैं। जोधपुर शहर में ही इस तरह के एक हजार से ज्यादा अतिक्रमण तो प्रशासन ने चिन्हित किए हुए हैं, लेकिन यह संख्या पांच हजार से ज्यादा है। फिलहाल यह निर्णय जोधपुर के परिप्रेक्ष्य में ही आया है इसलिए यहां सब की नजरें टिक गई है। इस लिहाज से यह समय प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ना केवल अपना कौशल दिखाने का है बल्कि पूरा क्रेडिट लेने का भी है। जोधपुर पूरे देश में मिसाल बन सकता है। इस फैसले की सफलता शहर का स्वर्णिम इतिहास लिख सकती है इसलिए हमें अपने शहर का गौरव बढाने के लिए सभी पूर्वाग्रहों को छोड़ना होगा।
हालांकि हाईकोर्ट के अडतालीस घंटे के अल्टीमेटम से कई अधिकारियों की सांसे फूल रही है, लेकिन यह समय यूं घबराने और हड़बड़ाने का नहीं है और न ही आवेश में आकर धैर्य खोने का है। अधिकारियों को बिना विलंब किए हिम्मत दिखाते हुए फिलहाल अन्य काम को स्थगित रखते हुए इस दिशा में तत्परता से जुट जाना चाहिए। (शेष पृष्ठ 11 पर)
यह फैसला उस समय आया है जब बड़ी संख्या में लोग सड़कों के बीच में बने अतिक्रमण के कारण परेशान हैं और कई परिवारों ने इस वजह से अपने घर के चिराग को खोया है। किसी भी धर्म में सड़कों के बीच में धार्मिक स्थान बनाने की बात नहीं कही गई है और ना ही कहीं इस बात का उल्लेख है कि एक बार यदि कहीं कोई धार्मिक स्थान स्थापित हो गया तो उसको बाद में कहीं अन्यत्र स्थापित नहीं किया जा सकता। यह प्रोपगंडा धर्म के उन कथित ठेकेदारों द्वारा ही गढ़ा और प्रचारित किया गया है जिनकी रोजी रोटी और वजूद इसी से चलता है। सड़कों के बीच में बैठकर ध्याने कोई भगवान नहीं मिलते और ना ही पहले चार पत्थर और बाद में चबूतरा और फिर बिल्डिंग खड़ी कर देने से वहां आराध्य प्रतिष्ठापित हो जाते हैं। धार्मिक स्थान तो राहत देने के लिए, दुख हरने के लिए और मन को सकुन पहुंचाने वाले होते हैं और वो भी किसी एक को नहीं पूरे समाज को, लेकिन सड़कों के बीच में जिस तरह से धार्मिक स्थान बनाए गए हैं वो तो केवल कुछेक लोगों की ही स्वार्थपूर्ति कर रहे हैं अधिकांश तो उससे आहत ही हो रहे हैं। यह हमें अब समझ ही लेना चाहिए। सड़कों को रोककर बने अतिक्रमणों की आक्रामकता वे ही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने इसकी वजह से अपने घर के लोगों को खोया है या फिर जो इन सड़कों से गुजरते हुए चोटिल हुए हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले ने उन सब लोगों के दर्द को हर लिया है और घबराहट व चिंता को दूर किया है। अब जिम्मेदारी प्रशासन के साथ जनता की भी है। हम सभी को अपना स्वार्थ छोड़कर हाईकोर्ट के इस फैसले के महत्व को ना केवल समझना होगा बल्कि कइयों को समझाना भी होगा। अधिकारियों की जहां यह जिम्मेदारी है कि वो मजबूती से इस फैसले पर अमल करे वहीं जनता की जवाबदेही भी कुछ कम नहीं है। आमजन के सहयोग से ही अधिकारी अच्छे से इस काम को अंजाम दे पाएंगे। इसलिए हम सभी को भी फिलहाल दूसरे कामों कों पिछली वरीयता में रख प्राथमिकता से इसमें जुटना होगा। समय भले ही कम है लेकिन सब यदि जुट जाएंगे तो यह संभव होते देर नहीं लगेगी, तय है। हिम्मत करके तो देखो। अतिक्रमण को हटाने के साथ ही अधिकारियों के साथ हम सब को यह संकल्प भी लेना होगा कि अब ना तो हम अतिक्रमण करेंगे और ना ही करने देंगे।

Wednesday, November 4, 2009
आपकी बच्ची फिर क्या स्पेशल है!
जोधपुर। टयुशन सेंटर और कोचिंग इंस्टीटयूट चलाने वालों में असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका को भांपकर आज अभिभावकों की नींद उड़ गई। दैनिक नवज्योति में प्रकाशित खबर मेल मिलाप का घिनौना खेल में प्रकाशित एक छात्रा के खत का मजमून पढ़कर शहर सकते में आ गया और निश्चिंत होकर बैठे अभिभावक हरकत में आए। कई अभिभावकों ने दैनिक नवज्योति को बताया कि बच्चों के अच्छे कैरियर की खातिर उन्हें रात बिरात भी बच्चों को टयूशन भेजना ही पड़ता है। टयूशन सेंटर वालों की मोनोपोली है। कुछ बच्चों की जिद भी हैं। अभिभावकों का मानना हैं कि वे पूरी तरह से असहाय ही है। इस मामले में तो प्रशासन को ही पहल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टयुशन सेंटर वाले जो बदमाश हैं और जिनकी नीयत में खोट हैं वे बैच फुल है का बहाना बनाकर लड़कियों को भी रात के समय ही क्लासों में बुलाते हैं और फिर उन्हें मजबूर करते हैं। एक अभिभावक ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनकी बच्ची को जब वे एक टयूशन सेंटर पर ले गए तो उन्होंने साढ़े दस बजे के बैच में बच्ची को भेजने को कहा। जब इन्होंने कहा कि यह समय ठीक नहीं है। इतनी रात गए बच्ची कैसे टयूशन पढ़ने आएगी? तो टयूटर बोल उठा क्यों आपकी बच्ची फिर क्या स्पेशल है ? और भी तो बच्चियां यहां पढ़ने आती है। इस अभिभावक ने कहा कि बच्चियां मेरी तो क्या सभी अपने मां बाप के लिए स्पेशल ही होती है। रात बिरात यदि बच्ची के साथ कोई हादसा हो गया तो फिर जवाबदेह कौन होगा ? टयूटर की बेशर्मी देखिए...उसने इस अभिभावक से कहा कि अब तक कितनी बच्चियों के साथ हादसा हुआ है ? और यदि कुछेक बच्चियां यदि इस तरह के हादसे की शिकार हो भी जाती है तो फर्क क्या पड़ता है? पैसा कमाने के लालच में अधिकांश टयूटरों ने अपना ईमान बेच दिया है और वो इस तरह के घृणित काम में जुट गए हैं। इनसे पूछो कि भले ही सबके साथ कुछ हादसा ना हुआ हो और भगवान करे भी नहीं, लेकिन किसी एक भी बच्ची के साथ यदि कुछ अनहोनी हो गई और वो बच्ची इन्हीं की ही हुई तो क्या ये उसे सहन कर लेंगे। इनमें अपनी बच्ची को रात के अंधेरे में यूं अकेला आकर पढने के लिए छोड़ देने की हिम्मत है ? शायद नहीं क्योंकि इनके लिए अपनी बेटी स्पेशल है। दूसरों की बच्चियों की सुरक्षा कोई मायने नहीं रखती। क्यों भाई, जैसी बच्ची आपकी है वैसी ही हमारी ही है, फिर उसे इस तरह रात में टयूशन के लिए बुलाने का क्या औचित्य ? मतलब साफ है ऐसे अधिकांश टयूटरों की नीयत में खोट है। यह विडम्बना ही है कि ऐसी मानसिकता के लोग भी हमारे समाज में हैं और चिंताजनक बात यह है कि येअपने शहर में रह रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)